Jhar Media: भारतीय डाल सेवा में सबसे सुरक्षित पोस्टल सर्विस के तौर पर मानी जाने वाली रजिस्टर्ड डाक सेवा के बंद होने को लेकर हाल ही में कई खबरें सामने आईं। इन खबरों को लेकर कई लोगों में ये तक चर्चा होने लगी कि अब लगभग 50 साल या उससे भी पुरानी डाक सेवा अब खत्म होने जा रही है। हालांकि, इन खबरों पर अब डाक सेवा ने स्पष्टीकरण दिया है।
भारतीय डाक सेवा ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक सेवा को 1 सितंबर 2025 से बंद करने का दावा करने वाली खबरें सरासर भ्रामक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिये बताया, “यह दावा भ्रामक है! पंजीकृत डाक बंद नहीं हो रही है। इसे स्पीड पोस्ट के साथ मर्ज कर दिया जाएगा।”
मोदी सरकार के नेतृत्व वाली भारतीय डाक सेवा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिये स्पष्ट किया, “पंजीकृत डाक सेवा बंद नहीं की जा रही है। भारतीय डाक ने स्पीड पोस्ट के साथ विलय करके इस सेवा को उन्नत किया है।


