देवघर में ACB ने की कार्रवाई, भू -अर्जन विभाग के दो कर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार

0
69

Deoghar : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर दो कर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रिंग रोड के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने के आरोप में की गई है. गिरफ्तार किए गए कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, इन दोनों कर्मियों को उस समय दबोचा गया जब वे एक लाभुक से मुआवजे की कुल राशि का 5 प्रतिशत हिस्सा बतौर रिश्वत ले रहे थे. एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here