Asia Cup: 28 सितंबर को भारत- पाक में होगा फाइनल मुकाबला, जानें क्या कहता है इतिहास

0
529

Sports Desk: आने वाले 28 सितंबर को एशिया कप क्रिकेट का फाइनल है। भारत और पाकिस्तान 41 साल में पहली बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे। कागज और मौजूदा फॉर्म दोनों के हिसाब से टीम इंडिया पाकिस्तान पर बहुत भारी है, यहां तक कि इसी टूर्नामेंट में टीम ने पाकिस्तान को बार आसानी से हराया है।

लेकिन एक तथ्य यह भी है कि भारत पिछले 18 साल से पाकिस्तान को फाइनल में नहीं हरा पाया है। फाइनल मैच में भी पाक का पलड़ा भारी रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह 13वीं बार है जब दोनों, किसी अंंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज के फाइनल में भिड़ेंगी। इससे पहले हुए 12 मुकाबलों में 8 बार पाकिस्तान और महज 4 बार भारत को जीत मिली है। 2017 के ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में दोनों टीमें आखिरी बार खिताब के लिए भिड़ी थीं, तब भी पाकिस्तान ने ही बाजी मारी थी। भारत को आखिरी जीत 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में मिली थी।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान तीसरी बार आमने-सामने होंगे।

ग्रुप स्टेज और सुपर-4 के मुकाबलों में भारत ने लगातार दो बार पाकिस्तान को हराया है। पिछले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ ने आसमान से विमान गिराने का इशारा किया था, तो साहिबजादा ने फिफ्टी लगाने पर गन सेलिब्रेशन किया था। इसे लेकर भारत में पाकिस्तान के खिलाफ भावनाएं उफान पर हैं और इस लिहाज से 28 सितंबर को जब दोनों टीमों की भिड़ंत होगी, तो खिलाड़ियों पर फाइनल के साथ इन चीजों का भी जबर्दस्त दबाव रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here