Siramtoli Flyover पर स्टंट करने वाले युवक की बाइक जब्त, आरोपी फरार

0
411

Ranchi: शहर के बाबा कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर (Siramtoli Flyover) पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हो हुआ है.जिसके बाद परिवहन मंत्री से लेकर रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया, और आखिर कर रांची पुलिस की स्पेशल टीम कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र से उस बाइक को जब्त किया है. जिससे ब्रिज पर स्टंट किया गया था.

आरोपी युवक फरार

हालांकि मौके पर आरोपी फरार है. जिसकी तलाश तेज कर दी गई है. युवक के बारे में बताया जा रहा है कि पूरा मोहल्ला में युवक हंटर @ राइडर के नाम से फेमस है. बता दे की बीते दिनों सीएम हेमंत सोरेन ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था, इसके बाद कुछ युवक इस फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करते दिखे थे. इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here