Ranchi: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की रांची एसीबी टीम ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी सीनियर डीसीएम सूची सिंह के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।
CBI को इस मामले में शिकायत मिली थी कि रेलवे से जुड़े एक काम को कराने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद CBI ने जाल बिछाया और हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
CBI अधिकारियों ने बताया कि मामले में सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। शिकायत और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
CBI ने इस कार्रवाई के बाद आम लोगों से अपील की है कि केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में यदि कोई अधिकारी घूस की मांग करता है तो इसकी शिकायत तुरंत CBI से करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
CBI की इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



