Ranchi : झारखंड की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपनी ही सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को “विषैला सांप” बताते हुए कहा कि आदिवासियों का कांग्रेस से कभी भला नहीं हो सकता।
सुप्रियो भट्टाचार्य का यह बयान असम विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस के बीच तालमेल नहीं बनने के बाद आया है। उनके इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है और कांग्रेस नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन धर्म का पालन सभी दलों को करना चाहिए और इस तरह के बयान से गठबंधन कमजोर होता है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान का असर झारखंड की गठबंधन सरकार पर भी पड़ सकता है। आने वाले समय में दोनों दलों के रिश्तों में खटास बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।



