पलामू में नया फ्लाईओवर बनाने की मांग, सांसद बीडी राम ने उठाया मामला

0
43

Jhar Media: पलामू को जल्द नया फोरलेन बाईपास मिलेगा. दरअसल सांसद बीडी राम ने लोकसभा में उसे लेकर सवाल उठाया. जिसपर जल्द काम कराने का आश्वासन दिया गया है. यह फ्लाईओवर NH-39 के सेक्शन-3 (भोगू से शंखा) के तहत डालटनगंज 4 लेन बाईपास में पोखराहा (डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग) एवं जोड़ (डालटनगंज बैरिया-पाटन मार्ग) पर NHAI बाईपास सड़क के ऊपर फ्लाईओवर का निर्माण कराने से संबंधित मामला है. जिसे सांसद ने संसद में उठाया है.

पलामू सांसद बिष्णु दयाल राम ने कहा कि भारत माला परियोजना के अंतर्गत राँची से वाराणसी कॉरिडोर में NHAI के द्वारा NH-39 के सेक्शन-3 (भोगू से शंखा) के तहत डालटनगंज 4 लेन बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है. यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व की होने के साथ-साथ पलामू संसदीय क्षेत्र एवं आसपास के जिलों की आर्थिक उन्नति, सुगम परिवहन तथा क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन उक्त बाईपास में पोखराहा (डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग), जोड़ (डालटनगंज बैरिया-पाटन मार्ग) में गंभीर ‘ब्लैक स्पॉट’ की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

इन स्थानों पर 4 लेन बाईपास अत्यधिक व्यस्त पथ निर्माण विभाग की दोनों सड़कों को क्रॉस करता है. भारी वाहनों, दोपहिया, स्कूली वाहनों एवं स्थानीय आवागमन के कारण यहां निरंतर भीड़ रहती है. वर्तमान में निर्मित क्रॉसिंग अत्यंत असुरक्षित है, और हाल के महीनों में कई गंभीर दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं.

बाईपास सड़क पूर्ण रूप से चालू होने एवं तीव्र गति से वाहनों के संचालन के बाद दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाएगी, जिससे ग्रामीणों, किसानों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होगा. उक्त स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराना आवश्यक है.

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here