East Singhbhum News: केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, बैंककर्मियों- ग्राहकों को बनाया बंधक

0
80

Jhar Media: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा में मंगलवार को दिन-दहाड़े केनरा बैंक की शाखा में हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और सभी के मोबाइल फोन भी छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:40 से 1:45 बजे के बीच 5 से 6 लुटेरे बैंक पहुंचे। उनके पास देसी कट्टा और कटारी जैसे हथियार थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाते हुए सभी को एक जगह बैठा दिया। इसके बाद कैश काउंटर से करीब 7 लाख और लॉकरनुमा कैश स्टोरेज से करीब 8 लाख रुपये निकाल लिए।

लुटेरों ने सहायक शाखा प्रबंधक सौरभ वर्मा के गले से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली। अपराधियों ने कर्मचारियों को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। बैंक के अंदर चार लुटेरे मौजूद थे, जबकि दो लुटेरे बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here