Jhar Media: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को झारखंड दौरे पर रहे. इस मौके पर वे जमशेदपुर और रांची में आयोजित चैंबर के कार्यक्रम में शामिल हुए. सबसे पहले पहले सुबह ओम बिरला रांची पहुंचे इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद जमशेदपुर रवाना हो गए. वहां सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत अब केवल सहयोगी नहीं, बल्कि स्वयं बड़ा औद्योगिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
वहीं शाम को वे पुणः रांची पहुंचे यहां वे रांची में चैप्टर राजस्थान फ़ाउंडेशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां 100 से अधिक संस्थाओं ने उनका अभिनंदन किया. इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे. इस मौके पर उन्होंने कहा की झारखंड में लगातार आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन हो रहे हैं. साथ ही कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक- सामाजिक परिवर्तन के साथ सामरिक शक्ति के रूप में भी उभरा है.



