5 राज्यों में चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
53

New Delhi : देश में चुनावी माहौल तेज होने वाला है। भारत निर्वाचन आयोग आज (15 मार्च) शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा।

चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान की तारीखें, नामांकन, मतगणना और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं का विस्तृत शेड्यूल बताया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मई-जून 2026 के आसपास समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए आयोग आज आधिकारिक कार्यक्रम घोषित करेगा।

इन चुनावों को 2026 की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक लड़ाइयों में माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे बड़े राज्यों में सत्ताधारी दलों और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here