आभूषण कारखाने में फर्जी GST टीम का छापा, फिल्मी अंदाज में 25 लाख के जेवर लेकर हुए फरार

0
174

Jhar Media: गिरिडीह में फिल्मी अंदाज में फर्जी GST अधिकारी बनकर लूट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. दरअसल, वाहन पर सवार होकर आए खुद को जीएसटी अफसर बताने वाले ठगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया.

इसे पढ़ें- Hazaribagh News: बिष्णुगढ़ में मां ही निकली बेटी की का’तिल, अंधविश्वास में ले ली जान

कैसे हुई घटना

पहले वाहन से वर्दीधारी उतरे और उतरते हुए स्कार्पियो का गेट खोला, फिर सूट-बूट पहने साहब नीचे आए. साथ में चार-पांच लोग भी थे. सभी हरिहर साव के कारखाना पर आ धमके. खुद को जीएसटी की टीम बताकर हरिहर को चकमा दिया. इसके बाद स्वर्ण आभूषण की जांच शुरू की. इसके बाद कागजात मांगे और व्यवसायी को साथ लेकर चले गए.

इसे भी पढ़ें- तीन हफ्ते में खत्म होगा युद्ध, राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का ऐलान- ईरान से कोई डील नहीं

भुक्तभोगी ने बताया कि करीब 25 लाख के जेवर लूट लिए गए. धनवार बाजार से ले जाकर देवघर के पास जंगल में ज्वेलरी कारीगर को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस CCTV के आधार पर जांच में जुटी है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here