Hazaribagh News: बिष्णुगढ़ में मां ही निकली बेटी की का’तिल, अंधविश्वास में ले ली जान

0
156

Hazaribagh: जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम कुसुंबा में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा ली है. मामले में जो बातें सामने आई है, वह दिल दहला देने वाली है. यह घटना झाड़ फूंक और कुंवारी लड़की की नरबलि देने से जुड़ा है. मां ने अपने बेटे के स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी ही बेटी की बलि दे दी. पूरे घटना में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जिसमें मृतका की मां रेशमी देवी, स्थानीय भीम राम और शांति देवी उर्फ भगतिनी शामिल हैं.

इसे पढ़ें- तीन हफ्ते में खत्म होगा युद्ध, राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का ऐलान- ईरान से कोई डील नहीं

बेटे के लिए ले ली बेटी की जान

मामले के उद्वेदन को लेकर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक झारखंड ने एसआईटी का गठन किया था. जिसका नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा में सेवा दे रहे नागरगोजे शुभम भाउसाहेब कर रहे थे. एसआईटी टीम ने साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर गांव के ही भीम राम, मृतका के परिजनों तथा कुसुंबा गांव की शांति देवी उर्फ भगतिनी से पूछताछ की. इस दौरान शांति ने बताया कि मृतका की मां पिछले 1 वर्ष से अपने बेटे सुधीर कुमार सिंह के शारीरिक एवं मानसिक परेशानी को लेकर कई बार उनके पास आ चुकी है.

इसे भी पढ़ें- रांची में महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया, दो आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here