Hazaribagh : ऐतिहासिक रामनवमी के मौके पर इस वर्ष तीन लोगों की संदिग्ध मौत ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया था।
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान 29 मार्च को झंडा चौक के पास गाड़ीखाना क्लब के जुलूस में अभिषेक कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि जुलूस के दौरान नशे की हालत में कुछ युवकों ने अभिषेक कुमार पर तलवार, चाकू और लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को पहले सदर अस्पताल और फिर RIMS राँची रेफर किया गया था।
इस मामले में लोहसिंगना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें- RIMS में बड़ी चूक, अब डॉक्टरों को सता रहा संक्रमण का डर
गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय विजय कुमार विनायक, 20 वर्षीय श्याम कुमार उर्फ कारू, 25 वर्षीय आदित्य कुमार हरि उर्फ आदि, 20 वर्षीय रिशि कुमार और समीर वाल्मीकि शामिल हैं, आरोपियों के पास से तलवार, फोल्डिंग (चाइनीज) और चाकू बरामद किया गया है।



