गुमला में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत

0
262

Gumla: झारखंड में गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़-जैरागी मुख्य पथ पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो बुजुर्ग और एक ढाई वर्षीय मासूम शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना अंबरा टोली बगीचा के पास उस वक्त घटी जब जैरागी बाजार से लौट रहा एक ऑटो विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से सीधी भिड़ंत का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here