टैरिफ से हमें मार रहा भारत, ट्रंप के नए दावे से दुनिया में सनसनी

0
127
सांकेतिक तस्वीर

ट्रंप की बड़ी बातें

  • ‘भारत हमें सालों तक टैरिफ से मारता रहा’
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत पर आया बयान
  • भारत हमपर लगाता है 100 प्रतिशत टैरिफ
  • अपने उत्पाद हमारे बाजारों में बेचता है भारत
  • इसलिए हमने 50 फीसदी टैरिफ भारत पर लगाया- ट्रंप

Jhar Media: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नए बयान ने सनसनी फैला दी है. उन्होंने कहा की भारत हमें सालों तक टैरिफ से मार रहा था, और अब जब हमने टैरिफ लगाना शुरु किया तो विरोध हो रहा है. दरअसल, ट्रंप का यह नया बयान भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के बाद आया है. जिसमें उन्होंने नवंबर, 2025 तक दोनों देशों के बीच कारोबारी समझौता होने की बात कही थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारा भारत के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है.

इसे पढ़ें- रेंट पर दिया फ्लैट…CCL अफसर ने जमाया कब्जा, कोर्ट के आदेश पर वापस मिला

लेकिन आपको समझना होगा कि कई सालों से यह रिश्ता एकतरफा था.भारत हम पर भारी टैरिफ लगा रहा था, जो दुनिया में सबसे ज्यादा थे. इसलिए हम भारत के साथ ज्यादा व्यापार नहीं कर पा रहे थे, लेकिन वे हमारे साथ व्यापार कर रहे थे…हम उनसे कोई टैरिफ नहीं ले रहे थे, तो वे अपने सारे उत्पाद, जो भी बनाते थे, हमारे देश में भेज देते थे. इससे हमारे यहां उत्पादन नहीं होता था, लेकिन हम कुछ भी नहीं भेज पाते थे, क्योंकि वे हम पर सौ फीसदी टैरिफ लगा रहे थे.

इसे पढ़ें- PM मोदी पर टिप्पणी मामला, NDA ने कल बुलाया बिहार बंद

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here