Jhar Media: भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से पीट दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने नौंवी बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की है. भारत की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और एक छोर संभाले रखा. भारत के लिए जीत के रन रिंकू सिंह के बल्ले से आए.
महज 20 पर भारत ने गँवाय तीन विकेट
पाकिस्तान से मिले 147 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 20 के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए थे. लेकिन फिर इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की. संजू 24 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद शिवम दुबे और तिलक के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई. तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में तीन चौके चार छक्कों के दम पर नाबाद 69 रनों की साझेदारी की. जबकि शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 33 और संजू ने 21 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली.



