अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन तेल, LPG संकट के बीच सरकार का फैसला

0
200

Jhar Media: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। भारत भी इस संकट का सामना कर रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार कई कदम उठा रही है। इसी सिलसिले में सरकार ने अब घरों तक केरोसिन (मिट्टी का तेल) की आपूर्ति सुगम बनाने के लिए पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी ढील दी है।

सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने लिया फैसला

पेट्रोलियम मंत्रालय (Petroleum Ministry) के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन मिलेगा। इंडियन ऑयल(Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन मुहैया कराएंगी।

गैस की कमी को देखते हुए फैसला

यहां से आम लोग केरोसिन खरीद सकेंगे। रसोई गैस की कमी के बीच लोग केरोसिन का इस्‍तेमाल कर सकेंगे और स्‍टोव पर खाना बना सकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here