Ranchi: रांची समेत अन्य जिलों में कुर्मी आंदोलन शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोगों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है. कुर्मी समाज आदिवासी का दर्जा देने की मांग को लेकर रेल रोको अभियान चला रहे हैं. कुर्मी आंदोलन को लेकर प्रशासन और रेल पुलिस अलर्ट है. बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया गया है. वहीं कुर्मी आंदोलन के कारण ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.



