Ranchi: कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार से आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से रेल रोको आंदोलन किया. सबसे बड़ा आंदोलन मुरी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला. मुरी में वंदे भारत एक्सप्रेस को आंदोलनकारियों ने करीब 15 घंटे खड़ा रखा. इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री काफी परेशान दिखे. खाने पीने की समस्या के साथ अन्य परेशानियां उनके समक्ष रहे. बाद रेलवे और जिला प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारी माने और मुरी स्टेशन से आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की. आंदोलन में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग पर आंदोलनकारी माने.



