RIMS में बड़ी चूक, अब डॉक्टरों को सता रहा संक्रमण का डर

0
149

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रिम्स के लेबर रूम में एक एचआईवी पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि ऑपरेशन के समय अस्पताल प्रबंधन और ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों को महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण किसी प्रकार की विशेष सुरक्षा व्यवस्था या एचआईवी प्रिकॉशन का पालन नहीं किया गया।

इसे पढ़ें: बिहारः मोतिहारी में जहरीली शराब से अबतक सात लोगों की मौ’त, कई की गई आंखों की रोशनी

बताया जा रहा है कि बिना आवश्यक सावधानियों के ऑपरेशन किए जाने से वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ में संक्रमण को लेकर डर का माहौल है। ऑपरेशन में शामिल जूनियर डॉक्टर और सहायक कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश और जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से राहत, अंजलि राघव ने वापस ली शिकायत

इधर, रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रबंधन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here