मोटोरोला ने लॉन्च किया 7000 MH की बैटरी वाला फोन, 8000 से भी कम कीमत पर मिलेंगे ओवरलोडेड फीचर्स

0
794

Jhar Media: मोटोरोला ने भारत में एक नया फोन लॉन्च किया है. इस फोन की कीमत 8,000 रुपये से भी कम है, लेकिन इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा इसमें 50MP कैमरा सेटअप, MediaTek Helio G81 Extreme SoC चिपसेट, 6.88 इंच की स्क्रीन समेत कई खास स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स दिए गए हैं. आइए हम आपको मोटोरोला के इस फोन के बारे में बताते हैं.

फीचर्स हैं लाजवाब

Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ (720×1,640 pixels) स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 395ppi और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है. इस फोन का डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है. यह फोन प्लास्टिक फ्रेम और वेगन लेदर वाले बैक पैनल के साथ आता है.

11 अक्टूबर से सेल 

इस फोन को कंपनी ने एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है. इस कीमत में आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. इस फोन को कंपनी ने Pantone Laurel Oak, Pantone Tendril और Pantone Tapestry कलर्स में लॉन्च किया है. इस फोन को कंपनी मोटोरोला इंडिया वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स के जरिए भी बेचेगी. इस फोन की बिक्री 11 अक्टूबर से शुरू होगी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here