Jhar Media: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के विरोध में एनडीए ने बिहार बंद का ऐलान किया है। 4 सितंबर को बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी दल सड़कों पर उतरेंगे।
इसकी जानकारी एनडीए घटकदलों के प्रदेश अध्यक्षों ने भाजपा कार्यालय में दी। बंदी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं, रेल आदि बंद के दौरान भी चालू रहेंगी। एनडीए घटक दलों की महिला मोर्चा के द्वारा यह निर्णय लिया गया है।



