Palamu : पलामू प्रमंडल के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल बरकाकाना खलारी मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) गढ़वा रेणुकूट होकर मुम्बई के लिए पहली ट्रेन की सौगात मिली है. इससे पलामू क्षेत्र में खुशी की लहर है.
धनबाद से पलामू के रास्ते मुंबई लोकमान्य तिलक चलाई जा रही है 12 ट्रिप ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन, सिर्फ एसी कोच के साथ.
गाड़ी संख्या 03379 धनबाद लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03380 लोकमान्य तिलक धनबाद स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी.
इन स्थानों पर रुकेगी ट्रेन
कटरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, बरकाकाना, पतरातु, खलारी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, बड़गावन, बेवहरी, कटनी दक्षिण, मदन महल, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कल्याण, मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस.
कोच संरचना: एसी इकोनॉमी – 10, थर्ड एसी – 05, सेकेंड एसी – 05, जेनरेटर कार – 02
धनबाद से इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है, मुंबई से भी इसकी बुकिंग 5 अप्रैल को सुबह 08:00 बजे शुरू हो गई है.



