Patna: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस से एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया. ट्रेन हॉर्न बजाते हुए बाढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से गुजर रही थी, इसी बीच एक शख्स खैनी थूकने के लिए पटरी की ओर बढ़ता है. थूकते ही ट्रेन भी स्पीड में उसके पास तक पहुंच जाती है. उसका सिर वंदेभारत से टकरा जाता है और वह घायल हो जाता है.
इसे पढ़ें- झारखंड में बिजली महंगी, 1 अप्रैल से नई दरें होंगी लागू
खैनी थूकने गए और तभी आ गई वंदे भारत
स्टेशन पर इस हादसे के बाद अफरातफरी मच जाती है. उसे उठाकर रेलवे कर्मचारी अस्पताल की ओर भागते हैं. इस हादसे का वीडियो दूर बैठे एक शख्स ने बना लिया जो कि खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन हॉर्न बजाती हुई आ रही है लेकिन उस शख्स ने उस आवाज को नजरअंदाज कर दिया. उसके अनुमान से कहीं अधिकर रफ्तार में वंदेभारत उसके पास पहुंच चुकी थी और वह हादसे का शिकार हो चुका था.
इसे भी पढ़ें- CBI ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा



