तीन हफ्ते में खत्म होगा युद्ध, राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का ऐलान- ईरान से कोई डील नहीं

0
154

Washington: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले से शुरू हुई लड़ाई गुरुवार को 34वें दिन में पहुंच गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने अधिकांश लक्ष्यों को पूरा कर लिया जो थोड़े बहुत बचे हैं उसे पूरा करना है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सैन्य हमला जारी रहेगा लेकिन जल्द ही युद्ध समाप्त हो जाएगा. इस युद्ध में अमेरिका के लक्ष्य और इसमें जो हासिल किया उसके बारे में दोहराया.

इसे पढ़ें: दिव्या भारती की हमशक्ल नव्याश्री जल्द दिखेंगी बड़े पर्दे पर

तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध

ट्रंप ने कहा कि यह लड़ाई जल्द दो या तीन हफ़्ते में खत्म हो जाएगा. जरूरी होर्मुज स्ट्रेट के तेल शिपिंग चैनल को सुरक्षित करना दूसरे देशों पर होगा. दूसरे घटनाक्रमों में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ जॉइंट कैंपेन ने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया है और ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान के पास लड़ाई खत्म करने की जरूरी इच्छाशक्ति है, बशर्ते उसके दुश्मन यह गारंटी दें कि यह फिर से नहीं भड़केगी. ट्रंप ने कहा कि ईरान को किसी कीमत पर परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे.

इसे पढ़ें: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा, पीएम मोदी ने भरी हुंकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here