रांची के जवान अमन कुमार के निधन पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने जताई संवेदना

0
75

Ranchi : जगन्नाथपुर निवासी भारतीय सेना के जवान अमन कुमार का कुछ दिन पूर्व असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अमन कुमार देश सेवा के प्रति समर्पित जवान थे और उनके परिवार का सेना से गहरा जुड़ाव रहा है।

बताया गया कि अमन कुमार के पिताजी और भाई भी Indian Army में अपनी सेवा दे रहे हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों का देश सेवा में योगदान क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

इसे पढ़ें: झारखंड में आंधी बारिश से तबाही, पांच की गई जान, फसलें हुईं खराब

अमन कुमार के दुखद निधन के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि देश ने एक समर्पित जवान को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मंत्री ने कहा कि सरकार और पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

अमन कुमार के निधन से जगन्नाथपुर सहित पूरे रांची क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:सरहुल महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ढोल बजाकर थिरके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here