रांची स्टेशन पर खुदकुशी का प्रयास, ओवर हेड वायर पर कूदा युवक

0
27

Ranchi: शनिवार को राँची रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति फुट ओवरब्रिज से ट्रेन संख्या 02877 की छत पर कूद गया। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद वह ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आकर घायल हो गया।

RPF ने भेजा अस्पताल 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे कर्मी तत्काल मौके पर पहुँचे तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को रेलवे एम्बुलेंस से इलाज के लिए तुरंत रेलवे अस्पताल भेजा गया। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

PM मोदी ने 9.32 करोड़ किसानों को भेजी सम्मान राशि की 22वीं किस्त

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here