Florida: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के ज़रिए धरती पर लौट आए हैं. भारतीय समय के अनुसार उन्हें लेकर आने वाला कैप्सूल सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर अमेरिका के फ्लोरिडा के तट के पास समंदर में गिरा. पिछले साल जून में आठ दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर गए ये एस्ट्रोनॉट नौ महीनों बाद लौट पाए हैं. बोइंग का जो स्टारलाइनर यान उन्हें वापस धरती पर लाने वाला था वो ख़राब हो गया था इसलिए उन्हें इतना लंबा इंतज़ार करना पड़ा.
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित रूप से उतारा. अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन से धरती पर पहुँचने में 17 घंटों का लंबा वक्त लगा. समंदर के सतह पर आने के बाद कंट्रोल सेंटर की ओर से अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी…स्पेसएक्स की ओर से घर वापस आने का स्वागत है.



