उपराष्ट्रपति पहुंचे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू,अर्पित की श्रद्धांजलि

0
180

Ranchi: झारखंड के ऐतिहासिक गांव उलिहातू में आज एक महत्वपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने महान आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया.

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार आदिवासी समाज के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

उपराष्ट्रपति के इस दौरे को क्षेत्र में ऐतिहासिक और सम्मानजनक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here