रांची के धुर्वा में डबल मर्डर से सनसनी, पुल के नीचे मिले शव

0
455

Ranchi: शहर के धुर्वा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना सामने आई है. दरअसल दो अज्ञात युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. दोनों शव बालसिरिंग स्थित एक पुल के पास से बरामद किए गए हैं.

पुलिस जुटी जांच में

हत्या की जांच हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा की अगुआई में चल रही है. स्थानीय सूचनाओं के आधार पर, धुर्वा पुलिस को रविवार रात शवों की जानकारी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि दोनों युवकों को धारदार हथियार से गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं.

स्थानीय लोगों में दहशत

प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी. जिसके बाद शवों को इस सुनसान इलाके में फेंक दिया गया. वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here