पीएम मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, दे सकते हैं अहम जानकारी

0
571
तस्वीर- नरेंद्र मोदी, पीएम (फाइल)

Jhar Media: पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले के बाद वे पहली बार सार्वजनिक तौर पर ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं. पीएम मोदी पूरे देश को पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं. इससे पहले भारत के डीजीएमओ ने भी मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में जानकारी साझा की गई.

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त कदम

इससे पहले, 22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में लगातार तनाव बढ़ता गया. इस बीच भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस दौरान एयर फोर्स ने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस घटना में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ अभियान शुरू की. इस दौरान उसने नापाक हमलों को अंजाम देने की कोशिश की. लेकिन भारत की डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को असफल कर दिया. इस बीच अमेरिका की पहल पर पाकिस्तान और भारत ने सीज फायर की घोषण हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here