मुर्शिदाबाद से पलायन कर रहे हिंदू, पाकुड़ और साहिबगंज में रिश्तेदारों के घर ली शरण

0
260
मुर्शिदाबाद से पलायन कर पाकुड़ पहुंचा परिवार

Jhar Media: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद वहां से पलायन कर झारखंड के पाकुड़ आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मुर्शिदाबाद के शमशेर गंज थाने के जाफराबाद गांव में बीते शनिवार को हुई बाप बेटा की हत्या से भयभीत होकर दर्जनों परिवार पाकुड़ जिले के नगरनवी गांव अपने परिजन के यहां पहुंचे हैं.

इसे पढ़ें- WAKF ACT पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक से किया इनकार

पीड़ितों से सुनाई आपबीती

मुर्शिदाबाद से पलायन कर पाकुड़ पहुंचे पीड़ित परिवारों ने आप बीती सुनाई, जो चौंकाने वाले हैं. उन्होंने बताया कि हिन्दुओं को टारगेट करके निशाना बनाया गया, और आग के हवाले कर जमकर लूटपाट की गई.महिलाओ के साथ छेड़छाड़ भी की गई. विवश और मजबूर होने के कारण ये लोग कोई विरोध भी नहीं कर पाये.

इसे पढ़ें- झारखंड के 18 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here