JAC बोर्ड 10वीं के आए नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी

0
347

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया. JAC Board 10th Result 2025 में 91.71% बच्चे सफल हुए है. इस बार भी लड़कियों ने परीक्षा में लड़कों से बाजी मारी है.

4.33 लाख स्टूडेंट्स हुए थे अपीयर 

10वीं की परीक्षा में 4 लाख 33 हजार 944 लड़के-लड़कियां शामिल हुए थे. इनमें से 3 लाख 95 हजार छात्र पास हुए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड के जरिए अपना मार्कशीट भी चेक कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here