Ranchi : झारखंड के स्कूली मुक्केबाजों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है. खेलो इंडिया इनडोर स्टेडियम, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (SGFI) में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए, इनमें एक रजत और दो कांस्य शामिल है.
यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई थी. जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के उभरते बॉक्सरों ने भाग लिया. झारखंड की टीम का नेतृत्व कोच अनुपम तिवारी, अनु कुमारी, मैनेजर प्रवीण यादव एवं हरिकेश सिंह ने किया.



