Jhar Media: हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी, हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार कर लिया. वह रांची के धुर्वा स्थित साईं सिटी में रहते थे. एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद हजारीबाग जेल भेज दिया है.
विनोद चंद्र झा हजारीबाग में समाज कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. उस वक्त हजारीबाग के डीसी के पद पर विनय चौबे पदस्थापित थे, उन्होंने श्री झा को खास महल पदाधिकारी का भी प्रभार दिया था. आरोप है कि उसी दौरान खासमहल जमीन में कथित घोटाला हुआ.
बता दें की इस घोटाले को लेकर एसीबी हजारीबाग ने करीब 18 साल बाद प्राथमिकी दर्ज की है.


