Ranchi: राजधानी रांची का जमीन कारोबार और अपराध का पुराना रहा है. इसमें कई जमीन कारोबारियों की अबतक हत्या कर दी गई है. वहीं कई अपराधी सलाखों के पीठे भी पहुंच चुके हैं, लेकिन जमीन कारोबार और आपसी रंजिश में हत्या की घटनाओं पर अबतक पुलिस रोकथाम नहीं लगा पाई है. ताजा मामला शहर के कांके डैम के पास स्थित मिलन चौक से जुड़ा है. जहां अपराधियों ने रमेश उरांव नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी.
इसे पढ़ें-JSCA के अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव और सौरभ तिवारी सचिव
मुंडन समारोह के दौरान घर में घुसे अपराधी
घटना के समय रमेश उरांव अपने बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल हो रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही गोंदा और कांके थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश करते दिखे. लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात से नाराज ग्रामीणों ने कांके रोड को पूरी तरह जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो. इसके अलावा मृतक के परिजनों को मुआवजा भी मिले. वहीं पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम खत्म किया.
इसे पढ़ें-नई शराब नीति पर बाबूलाल ने खड़े किये सवाल, हड़िया बेचने वाली महिलाओं को भी मिले भागीदारी



