हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मर्सिडीज विवाद हुआ खत्म

0
289

Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र में मर्सिडीज कार से जुड़े कथित मारपीट और घसीटने के मामले को लेकर मंगलवार सुबह से हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोप लगाया गया था कि एक सीनियर वकील ने अपनी मर्सिडीज कार के बोनट पर एक युवक को कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्ष थाना पहुंचे।

काफी देर तक चली बातचीत और आपसी चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घायल युवक मवाज ख़ान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वकील ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांगी। युवक ने कहा कि उन्होंने एक मुसलमान होने के नाते अपने पैगंबर साहब के बताए संदेश पर अमल करते हुए उन्हें माफ कर दिया।

थाना परिसर में सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने आवश्यक जांच की बात भी कही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here