महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग, जेल जा सकता है शौहर फरमान खान

0
142

Jhar Media: महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘मोनालिसा’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि मोनालिसा की असली उम्र महज 16 साल है, यानी वह नाबालिग है। इस खुलासे के बाद मामला गंभीर हो गया है और उसके कथित पति फरमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इसे पढ़ें शिक्षा के मंदिर में महापाप, हेडमास्टर पर आरोप

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उससे पूछताछ की जा सकती है। अगर आरोप साबित होते हैं तो फरमान खान को कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।

इसे पढ़ें – राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा के लिए नामित हुए हरिवंश

बताया जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनकी पहचान सामने आई। फिलहाल पुलिस मोनालिसा की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here