14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित, मोदी सरकार ने किया ऐलान

0
319

Jharmedia: मोदी सरकार ने 14 अप्रैल 2025 को पूरे देश में अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। सरकार के आदेश के अनुसार, सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, और निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह फैसला भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक ज्ञापन के तहत लिया गया है।

14 अप्रैल सोमवार को अवकाश होने के कारण, 13 अप्रैल रविवार के साथ लोगों को दो दिनों की छुट्टी मिलेगी। सरकार के इस फैसले को सामाजिक समानता और आंबेडकर के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान कई सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here