केदारनाथ धाम के खुले कपाट, हर- हर महादेव की गूंज

0
601

Jhar Media: उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतों में स्थित भगवान शिव के पावन धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट आज 2 मई 2025 की सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खुले. इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी.

हर-हर महादेव की गूंज

जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा. इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे. कपाट खुलने से पहले, बाबा केदार की चल विग्रह डोली को उनके शीतकालीन निवास, उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से फूलों से सजी पालकी में लेकर केदारनाथ लाया गया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here