Palamu News: ओझा-गुनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

0
244

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार के कुसड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना ओझा-गुनी (टोना-टोटका) के शक को लेकर अंजाम दी गई बताई जा रही है। इस वारदात में परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले कुछ दिनों से ओझा-गुनी को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी अंधविश्वास के चलते इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here