Jhar Media: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से पीएम-किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत, 9.32 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि सीधे स्थानांतरित की गई, जिसका उद्देश्य कृषि को आत्मनिर्भर बनाना और किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।
वहीं झारखंड के 18.8 लाख किसान भी शामिल हैं को पीएम किसान सम्मान निधि का 22 वाँ किस्त किसानों के खाते में भेजे जाने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान के कल्याण केलिए संकल्पित और समर्पित है।
कहा कि किसान सम्मान निधि जो प्रतिवर्ष तीन किस्तों को मिलाकर 6 हजार रुपए होती है,किसानों को बड़ी राहत प्रदान करती है। किसान खाद,बीज कीटनाशक दवाइयां खरीदने केलिए उधार और कर्ज लेने केलिए विवश नहीं है।
Also Read
Health Alert: कम उम्र में क्यों हो रहे हार्ट अटैक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स



