Ranchi News: रातू इलाके में कुएं से दो बुजुर्ग का शव बरामद

0
151

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कुएं से दो बुजुर्गों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला बसाईर टोली का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जब कुएं में शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान बंधन भगत और पुनई उरांव के रूप में हुई है। दोनों बेड़ो थाना क्षेत्र के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, दोनों बुजुर्ग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रातू आए थे। रविवार की शाम से ही वे लापता थे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या किसी साजिश का परिणाम। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here