Ranchi News: पहाड़ी मंदिर के पास नशाखोरी करते चार युवक धराए

0
141

Ranchi : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर के आसपास लगातार अड्डाबाजी और नशाखोरी की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची श्री कुमार रजत के नेतृत्व में बुधवार को विशेष कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें अड्डाबाजी और नशाखोरी में संलिप्त चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की गई।

प्रशासन द्वारा पकड़े गए युवकों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त चेतावनी दी गई। वहीं, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here