मोबाइल कवर बेचने वाले रोहित ने NEET- 2025 में पाई सफलता, फिजिक्सवाला के अलख पांडे ने किया सम्मानित

0
1531

Jhar Media: जमशेदपुर का बेटा रोहित कुमार संघर्ष और सपनों की मिसाल बनकर उभरा है। मोबाइल कवर की दुकान पर काम करने वाला यह युवा NEET 2025 में 549 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 12,484 लाने में सफल रहा। साधारण परिवार से आने वाले रोहित के पिता ठेले पर सब्जी बेचते हैं, मां गृहिणी हैं और भाई के साथ रोहित दुकान चलाते हैं।

कोरोना काल में मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए डॉक्टर बनने का सपना देखा। पहले प्रयास में 485 अंक मिले, लेकिन हार नहीं मानी। फिजिक्सवाला की ‘यकीन 2.0’ बैच में फ्री कोचिंग ली, 14 घंटे लोकल लाइब्रेरी में पढ़ाई की, और परीक्षा के दिन मधुमक्खी के डंक को भी सहा।

इस संघर्ष की दास्तान से प्रेरित होकर फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे खुद जमशेदपुर पहुंचे और रोहित का सम्मान किया। उन्होंने कहा, “रोहित जैसे होनहार बच्चों को मंच देना ही हमारा मकसद है। यह जीत पूरे देश के लिए प्रेरणा है।”

रोहित ने भावुक होकर कहा, “यह सिर्फ मेरी नहीं, मेरे पूरे परिवार की जीत है। अलख सर और भाई का साथ न होता, तो ये सपना अधूरा रह जाता।” सपने सच होते हैं, बस यकीन और मेहनत की जरूरत होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here