झारखंड हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टियां खत्म, न्यायिक कार्य शुरू

0
193

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी है और आज यानी सोमवार को हाईकोर्ट दोबारा खुल रहा हैं. 12 मई से 6 जून तक चला ग्रीष्मावकाश अब समाप्त हो चुका हैं. इस दौरान न्यायिक कार्य भले ही सीमित रहा हो लेकिन हाईकोर्ट परिसर में कानून की प्रक्रिया पूरी तरह बंद नहीं थी.

छुट्टियों के दौरान न्यायिक प्रक्रिया को पूरी तरह ठप होने से बचाने के लिए हाईकोर्ट में 9 दिन के वेकेशन बेंच की व्यवस्था की गई थी. इस दौरान जरुरी मामलों की सुनवाई होती रही. अब जबकि कोर्ट पूरी तरह से खुल गया है तो नियमित मामलों की सुनवाई शुरू हो जाएगी और लंबित मामलों की प्रक्रिया तेज होगी. वहीं सिविल कोर्ट में भी बदलाव देखने को मिलेगा. अब सिविल कोर्ट की कार्यवाही दिवाकालीन यानी दिन के समय होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here