Jhar Media: डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के मौके पर सोमवार को PM मोदी ने यमुनानगर में थर्मल पॉवर प्लांट की नई यूनिट का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने यमुनानगर के दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में करीब 8469 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 800 मेगावाट की तीसरी इकाई का शिलान्यास किया. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ की पीएम मोदी भी भावुक हो गए.
इसे पढ़ें-जमीन का नेचर बदल किया जा रहा खेल, बाबूलाल ने हेमंत सरकार की भूमिका पर खड़े किए सवाल

पीएम ने खुद क्यों पहनाए जूते
यमुनानगर में पीएम मोदी का पार्टी कार्यकर्ता के साथ प्यार और स्नेह की एक तस्वीर भी सामने आई है. यहां पीएम मोदी एक पार्टी कार्यकर्ता को अपने हाथ से जूते पहना रहे हैं. इस पर पीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसका एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि यमुनानगर में एक सार्वजनिक सभा के दौरान मेरी मुलाकात कैथल से आए रामपाल कश्यप से हुई. उन्होंने 14 वर्ष पहले एक संकल्प लिया था कि जब तक मैं प्रधानमंत्री नहीं बनता और वे मुझसे मिल नहीं लेते, तब तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे.
इसे पढ़ें-CM हेमंत सोरेन ने किया श्रीराम -जानकी तपोवन मंदिर का भूमि पूजन



