RO-KO को नहीं रोक पायी मेहमान टीम साउथ अफ्रीका, भारत की बल्लेबाजी देख दर्शक बोले- पैसे हो गए वसूल

0
383
सांकेतिक तस्वीर

Sports Desk: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लीरांची के JSCA स्टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी. भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 349 रन बना दिएजवाब में मेहमान टीम ने फाइट दिखाईलेकिन टीम 332 रन ही बना सकी

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

भारत के लिए विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. विराट ने 102 बॉल में 7 चौके और 5 छक्कों की बदौलत अपने 100 रन पूरे किए. ये विराट के वनडे करियर का 52वां शतक है. इस शतक के साथ विराट एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर (51 शतक) को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली 120 बॉल में 11 चौके और 7 छक्कों के साथ 135 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर रियान रिकेल्टन को कैच थमा बैठे.

रोहित के बल्ले ने किया कमाल

इस मैच में यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. यशस्वी 18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की बॉल पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 बॉल में 136 रनों की साझेदारी की. रोहित शर्मा ने इस बीच अर्धशतक लगाया. उन्होंने 51 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली. रोहित को मार्को जानसेन ने पवेलियन भेजा.

 

अचानक मैदान में घुसा फैन

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक पिच इन्वेडर अचानक मैदान में घुस आया और भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैरों को छू लिया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उस व्यक्ति को मैदान से बाहर ले गए. घटना के कारण खेल कुछ समय के लिए रुका, हालांकि मैच बाद में सामान्य रूप से जारी रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here