रूस के विक्ट्री डे परेड में शी- जिंगपिन होंगे शामिल, पीएम मोदी ने पुतिन के न्यौते का अबतक नहीं दिया है जवाब

0
223

Jhar Media: रूस ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को विक्ट्री डे परेड को शामिल होने का न्योता भेजा है. बता दें की मॉस्को में 9 मई को विक्ट्री परेड होगी. यह आयोजन दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी पर जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर होगा. हालांकि अभी तक भारत की ओर से रूसी सरकार के न्योते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

वहीं क्रेमलिन के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि उनकी ओर से भारत के प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा जा चुका है, लेकिन दिल्ली से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. उन्होंने ये भी बताया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस समारोह में आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

रूस हर साल 9 मई को दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर अपनी जीत का जश्न मनाता है. इस साल रूस ने अपने कुछ मित्र देशों के नेताओं को 80वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में बुलाया है. भारत और चीन दोनों को रूस ने न्योता भेजा है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here