पश्चिमी सिंहभूम में 17 नक्सलियों का सफाया, डीजीपी ने बढ़ाया जवानों का हौसला

0
373
तस्वीर- ऑपरेशन के दौरान मारे गए नक्सली

Chibasa: झारखंड पुलिस के दौरान नक्सलों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता से उत्साहित झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा शनिवार को अभियान में शामिल जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए चाईबासा पहुंचीं. डीजीपी ने चाईबासा से नक्सलियों को यह चेतावनी दी है कि वह आत्मसमर्पण करें या फिर एनकाउंटर के लिए तैयार रहें.

इसे पढ़ें- महिला करती थी अवैध संबंधों का विरोध, शौहर ने मार दी गोली

नक्सलियों को सबसे बड़ा झटका

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा ने चाईबासा में हाल ही में चलाए गए संयुक्त अभियान को नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक झटका बताया है. उन्होंने कहा कि इस अभियान से कोल्हान और सारंडा के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी संगठन की कमर टूट चुकी है. अब बचे-खुचे नक्सलियों के पास मुख्यधारा में लौटने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है. वहीं मारे गए सभी नक्सलियों का चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

इसे भी पढ़ें- जज पति ने रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, गोड्डा फायरिंग मामले में तीन अरेस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here